असम में पहली बार सीआरपीएफ की स्थापना दिवस परेड, पूर्वोत्तर के लिए गौरव का क्षण : अमित शाह
गुवाहाटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि असम में पहली बार आयोजित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस की परेड पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ…

गुवाहाटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि असम में पहली बार आयोजित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस की परेड पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के 86 वर्ष के इतिहास में पहली बार यह परेड पूर्वोत्तर में आयोजित की गई है।
सरुसोजाई स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुवा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने निर्णय लिया था कि सीआरपीएफ का स्थापना दिवस समारोह देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष यह आयोजन असम में हो रहा है।
उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों के योगदान और बलिदान को याद करते हुए कहा कि अब तक 2,270 जवान देश की सेवा में शहीद हुए हैं। इनमें लगभग 700 पूर्वोत्तर क्षेत्र में, 540 जम्मू-कश्मीर में और 79 असम में शहीद हुए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, झारखंड और पूर्वोत्तर जैसे क्षेत्र कभी गंभीर रूप से प्रभावित माने जाते थे, लेकिन सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों से वहां की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
गृह मंत्री ने बताया कि दो बटालियन से शुरू हुआ सीआरपीएफ आज 243 बटालियनों और 3.89 लाख से अधिक कर्मियों की शक्ति वाला बल बन चुका है। उन्होंने कहा कि उग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद से निपटने में सीआरपीएफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
इससे पहले 20 फरवरी को गृह मंत्री ने कछार जिले के काटीगड़ा स्थित नतुनपुर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 17 राज्यों के 334 ब्लॉकों और लगभग 1,954 गांवों का विकास किया जाएगा, जिनमें असम के 140 गांव शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि असम में अवैध भूमि अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में राज्य सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
सिलचर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में असम में प्रतिदिन औसतन 14 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है तथा कई महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी पूरा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि, गृह मंत्री दो दिवसीय दौरे पर असम में हैं, जहां वे विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों और जनसभाओं में भाग ले रहे हैं।
------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
