असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
गुवाहाटी : असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पूछताछ में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा आज दूसरे दिन भी पहुंचे। बुधवार रात तक 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया । खेड़ा के…

गुवाहाटी : असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पूछताछ में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा आज दूसरे दिन भी पहुंचे। बुधवार रात तक 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया । खेड़ा के बाहर निकलने तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस की एक टीम गुवाहाटी क्राइम ब्रांच कार्यालय के बाहर चाय दुकान पर खड़ी रही। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के विरूद्ध तीन विदेशी पासपोर्ट रखने को लेकर लगाए गये आरोपों के मामले में पवन खेड़ा क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पहुंचने के दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से पवन खेड़ा ने कल कहा था कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा विश्वास है। साथ ही कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। कल उन्हें क्राइम ब्रांच के कार्यालय में चाय के साथ असम का पेड़ा भी खिलाया गया। आज कामाख्या मंदिर में दर्शन करके निकले मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने इस विषय में पूछे जाने पर कहा कि असम का पेड़ा स्वादिष्ट है।
उल्लेखनीय है कि पवन खेड़ा गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाने के बाद से छुपते फिर रहे थे। मुख्यमंत्री की पत्नी ने खेड़ा के आरोपों को झूठा बताते हुए क्राइम ब्रांच में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पहुंची तो वे भूमिगत हो गये।
इस बीच खेड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय और उसके बाद उच्चतम् न्यायालय में गुहार लगाई। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें गौहाटी उच्च न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन करने के लिए कहा। इस बीच गौहाटी उच्च न्यायालय ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद फिर से उच्चतम न्यायलय में खेड़ा पहुंचे, जहां न्यायालय ने उन्हें अग्रिम जमानत देते हुए कई तरह की पाबंदियां भी लगाई हैं, जिसके चलते आज भी खेड़ा क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
