द इंडियन व्यू

असम के जोरहाट में बड़ा हादसा : लैंडिंग के समय क्रैश हुआ भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान, एयरबेस के अंदर हुआ धमाका

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वायुसेना ने इस घटना की पुष्टि की है कि यह हादसा तब हुआ जब विमान जोरहाट एयरफ़ील्ड पर उतरने का प्रयास कर रहा था।…

Ragwendra P Singh
June 13, 2026
1 min read
असम के जोरहाट में बड़ा हादसा : लैंडिंग के समय क्रैश हुआ भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान, एयरबेस के अंदर हुआ धमाका

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वायुसेना ने इस घटना की पुष्टि की है कि यह हादसा तब हुआ जब विमान जोरहाट एयरफ़ील्ड पर उतरने का प्रयास कर रहा था।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, AN-32 विमान एयरफोर्स स्टेशन के परिसर के अंदर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद विमान मेंषण भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए आपातकालीन टीमों को तुरंत ही मौके पर भेजा गया है। राहत व बचाव कार्य जारी हैं और स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

 

अभी तक हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। साथ ही, इस दुर्घटना में किसी के हताहत या घायल होने की भी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

 

वायुसेना ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है और जैसे ही नई जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। साथ ही, हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। इस समय अधिक जानकारी का इंतजार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।