असम के कोकराझाड़ में कानून-व्यवस्था बिगड़ने के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित
कोकराझाड़ (असम) : असम सरकार ने कोकराझाड़ जिले में उत्पन्न गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा। सरकारी आदेश के…

कोकराझाड़ (असम) : असम सरकार ने कोकराझाड़ जिले में उत्पन्न गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।
सरकारी आदेश के अनुसार, 19 जनवरी की रात कोकराझाड़ थाना अंतर्गत कारिगांव आउटपोस्ट के पास मंसिंह रोड पर एक स्कॉर्पियो वाहन द्वारा दो आदिवासी व्यक्तियों को टक्कर मारे जाने की घटना हुई। वाहन में सवार तीन बोडो युवकों को आसपास के आदिवासी ग्रामीणों ने कथित तौर पर पीट दिया, जबकि स्कॉर्पियो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।
इस घटना के बाद बोडो और आदिवासी समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके चलते कारिगांव आउटपोस्ट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, कुछ घरों और एक कार्यालय भवन में आगजनी की तथा कारिगांव आउटपोस्ट पर भी हमला किया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है ताकि हालात को नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन को जिले में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी हुई है।
सरकार ने यह भी आशंका जताई है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग भड़काऊ संदेश और अफवाहें फैलाने के लिए किया जा सकता है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोबाइल-इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है।
हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि के दौरान वॉयस कॉल सेवाएं और फिक्स्ड टेलीफोन लाइनों पर आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं चालू रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह अधिसूचना असम सरकार के गृह एवं राजनीतिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय तिवारी द्वारा राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है।
------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
