द इंडियन व्यू

असम के कार्बी आंगलोंग में 4.1 तीव्रता का भूकंप

गुवाहाटी : असम के कार्बी आंगलोंग और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह 09 बजकर 22 मिनट 19 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गयी। भूकंप में किसी के हताहत होने या अन्य…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
1 min read
असम के कार्बी आंगलोंग में 4.1 तीव्रता का भूकंप

गुवाहाटी : असम के कार्बी आंगलोंग और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह 09 बजकर 22 मिनट 19 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गयी। भूकंप में किसी के हताहत होने या अन्य नुकसान की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र कार्बी आंगलोंग जिले में सतह से 25 किलोमीटर नीचे 26.51 डिग्री उत्तर और 93.15 डिग्री पूर्व अक्षांश पर स्थित था।

भूकंप के झटके राज्य के पहाड़ी जिले कार्बी आंगलोंग और आसपास के इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य नगालैंड के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।