अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास : बने भारत के पहले 100 टी-20 विकेट लेने वाले गेंदबाज
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एशिया कप के शुरुआती दो मैचों में अवसर नहीं मिला। तीसरे मैच में ओमान के खिलाफ मौका मिला तो उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेटों का आंकड़ा पार कर लिया। वह भारत के पहले ऐसे गेंदबाज है।…

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एशिया कप के शुरुआती दो मैचों में अवसर नहीं मिला। तीसरे मैच में ओमान के खिलाफ मौका मिला तो उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेटों का आंकड़ा पार कर लिया। वह भारत के पहले ऐसे गेंदबाज है। उन्होंने सिर्फ 64 मैच में ये उपलब्धि हासिल की।

राशिद खान : टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप पर हैं। उन्होंने 29 अक्टूबर 2021 को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टी20 इंटरनेशनल विकेटों का सैकड़ा पूरा किया था। उन्होंने सिर्फ 53 मैच में ये उपलब्धि हासिल की।
संदीप लमिछाने : टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर नेपाल के संदीप लमिछाने हैं। उन्होंने 16 जून 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया था। वो उनका 54वीं टी20 इंटरनेशनल मैच था।
वानिंदु हसरंगा : लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा हैं। उन्होंने 19 फरवरी 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ये उपलब्धि हासिल की। वो उनका 63वां मैच था।
अर्शदीप सिंह : भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 19 सितंबर 2025 को ओमान के खिलाफ एशिया कप के मैच में 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज हैं और इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्होंने 64 मैच खेले।
उन्हें 8 महीने लंबे इंतजार के बाद खेलने का मौका मिला और आते ही उन्होंने 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले भारतीय का रिकॉर्ड बना दिया। ओमान के खिलाफ मैच में उन्होंने 1 विकेट लिए। देखने वाली बात ये है कि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मैच में अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।
रिजवान बट : लिस्ट में पांचवें नंबर पर बहरीन के गेंदबाज रिजवान बट हैं। उन्होंने 12 जुलाई 2025 को मलावी के खिलाफ मैच में 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने का कारनामा किया। वो उनका 66वां टी-20 था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
