अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप तैयारियों को झटका, दो डिफेंडर चोटिल, स्क्वाड में बदलाव
नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 की तैयारियों के बीच अर्जेंटीना को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो अहम डिफेंडर लियोनार्डो बालेरदी और गोंजालो मोंटिएल चोट के कारण मार्च-अप्रैल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों से बाहर…

नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 की तैयारियों के बीच अर्जेंटीना को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो अहम डिफेंडर लियोनार्डो बालेरदी और गोंजालो मोंटिएल चोट के कारण मार्च-अप्रैल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
लियोनार्डो बालेरदी को पिंडली (काफ) में चोट लगी है, जबकि गोंजालो मोंटिएल मांसपेशियों की समस्या से जूझ रहे हैं। मोंटिएल हाल ही में रिवर प्लेट के लिए खेलते हुए पेनल्टी पर गोल करने के बाद मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। जांच में पता चला कि उनके बाएं पैर की मांसपेशी (बाइसेप्स फेमोरिस) में ग्रेड-1 की चोट है।
मोंटिएल 2022 कतर विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय है। हालांकि, मुख्य कोच लियोनेल स्कॉलोनी ने अभी तक उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है।
वहीं बालेरदी की जगह टीम में लुकास मार्टिनेज क्वार्ता को शामिल किया गया है। वह 2024 कोपा अमेरिका जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं और इस मौके को विश्व कप 2026 टीम में जगह बनाने के अंतिम प्रयास के रूप में देखेंगे।
अर्जेंटीना को इस विंडो में स्पेन और कतर के खिलाफ मुकाबले खेलने थे, लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव के चलते कतर फुटबॉल फेस्टिवल को स्थगित कर दिया गया। अब टीम 27 मार्च को मॉरिटानिया और पांच दिन बाद जाम्बिया के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। दोनों मैच ब्यूनस आयर्स स्थित ला बॉम्बनेरा स्टेडियम में होंगे।
अर्जेंटीना टीम (अपडेटेड):
गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रुल्ली, जुआन मुसो।
डिफेंडर: नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लुकास मार्टिनेज क्वार्ता, मार्कोस सेनेसी, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैग्लियाफिको, गैब्रियल रोजास, मार्कोस अकुना।
मिडफील्डर: लिआंड्रो परेडेस, मैक्सिमो पेरोने, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडेज, वैलेंटिन बार्को, रोड्रिगो डी पॉल, एक्जेकिएल पालासियोस।
फॉरवर्ड: लियोनेल मेसी, निकोलस पाज़, जियानलुका प्रेस्टियानी, निकोलस गोंजालेज, जुलियानो सिमेओने, थियागो अल्माडा, जोसे लोपेज, जूलियन अल्वारेज।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
