द इंडियन व्यू

अरुणाचल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उल्फा (आई) का एक उग्रवादी ढेर

इटानगर : अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) का एक कैडर मारा गया है।यह मुठभेड़ 21 अक्टूबर की रात को तब शुरू हुई जब असम…

Ragwendra P Singh
October 22, 2025
1 min read
अरुणाचल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उल्फा (आई) का एक उग्रवादी ढेर

इटानगर : अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) का एक कैडर मारा गया है।यह मुठभेड़ 21 अक्टूबर की रात को तब शुरू हुई जब असम राइफल्स के जवानों ने 6 माइल के पास लगभग सात उल्फा (आई) उग्रवादियों के एक ग्रुप से मुठभेड़ की।गुवाहाटी स्थित सेना के पीआरओ ने बुधवार काे आधिकारिक बयान में बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) कथित तौर पर असम में काकोपाथर आर्मी कैंप पर हाल ही में हुए हमले से जुड़ा था। मारे गए उग्रवादी की पहचान इवान आसोम के तौर पर हुई है, जिसे कोंटी आसोम और अभिकेश्वर मोरान के नाम से भी जाना जाता था।मुठभेड़ के बाद, सैनिकों को मारे गए उग्रवादी के पास से एक एचके राइफल, एक हैंड ग्रेनेड और एक बैग मिला। मुठभेड़ के दौरान उल्फा (आई) के बाकी सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।सुरक्षा कर्मी मुठभेड़ वाली जगह से भागे दूसरे मिलिटेंट की तलाश जारी रखे हुए हैं। जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी का इंतजार है।----------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।