अमित शाह ने असम चुनाव पर नेताओं से चर्चा की
गुवाहाटी : भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकऔर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार रात असम दौरे के दौरान राज्य भाजपा मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा…

गुवाहाटी : भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकऔर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार रात असम दौरे के दौरान राज्य भाजपा मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई।
शाह असम विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार को गति देने के उद्देश्य से शाह राज्य में पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इसके साथ ही उन्होंने आर्य विद्यापीठ कॉलेज से नेपाली मंदिर तक आयोजित एक रैली में भी भाग लिया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
रैली के बाद शाह ने राज्य भाजपा कार्यालय में आयोजित अहम बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह-प्रभारी दर्शना जरदोश, प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी तथा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं सांसद प्रदान बरुवा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में चुनाव प्रचार की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी चुनाव में भाजपा गठबंधन की मजबूत जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तय की गई।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
