द इंडियन व्यू

अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे तिरुचिरापल्ली

तिरुचिरापल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज तिरुचिरापल्ली पहुंच रहे हैं। वो पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे। भाजपा तमिलनाडु के आगामी विधानसभा…

Ragwendra P Singh
February 13, 2026
2 min read
अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे तिरुचिरापल्ली

तिरुचिरापल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज तिरुचिरापल्ली पहुंच रहे हैं। वो पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे।

 

 

 

भाजपा तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है। पार्टी ने अन्नाद्रमुक साथ गठबंधन किया है। तमिलनाडु चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित तीन सदस्यी समिति का गठन किया गया है। यह समिति विधानसभा चुनाव, गठबंधन से जुड़े मुद्दों और सीट बंटवारे जैसे विषयों को संभाल रही है।

 

शाह दिल्ली से विशेष विमान के जरिये तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से वे एक होटल में रात विश्राम करेंगे। वो शनिवार को तिरुचिरापल्ली से पुडुचेरी र के कराईकल क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। कराईकल के वरिचिकुडी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। वहां से वे कार से कराईकल पहुंचेंगे। यहां नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से वापस तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से विमान से सलेम के लिए रवाना होंगे। सलेम में आयोजित भाजपा की केंद्रीय समिति की बैठक में वो हिस्सा लेंगे।

 

तिरुचिरापल्ली में पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेन्द्रन सहित अन्य नेताओं के साथ अमित शाह महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी उम्मीदवारों की सूची अमित शाह को सौंपी जाएगी।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।