अमित शाह आज रात पहुंच रहे हैं कोलकाता, कल तीन दुर्गा पंडालों का करेंगे उद्घाटन
कोलकाता : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल (26 सितंबर) को पश्चिम बंगाल के प्रवास के दौरान कोलकाता में तीन प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश भाजपा के नेताओं के अनुसार, शाह गुरुवार रात…

कोलकाता : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल (26 सितंबर) को पश्चिम बंगाल के प्रवास के दौरान कोलकाता में तीन प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश भाजपा के नेताओं के अनुसार, शाह गुरुवार रात कोलकाता पहुंचेंगे। वो शुक्रवार सुबह 11:20 बजे लेक एवेन्यू स्थित सेवक संघ पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे उत्तर कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा (लेबुतला पार्क) पंडाल का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर में उनका अंतिम कार्यक्रम साल्ट लेक स्थित ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (ईजेडसीसी) में होगा, जहां वे पश्चिम बंग संस्कृति मंच द्वारा आयोजित पूजा का शुभारंभ करेंगे। संतोष मित्रा स्क्वायर की पूजा को शाह के इस दौरे का मुख्य आकर्षण माना जा रहा है। इसका आयोजन भाजपा पार्षद सजल घोष करते हैं। वहीं, ईजेडसीसी की पूजा को भाजपा समर्थित पहल के तौर पर देखा जाता है। इसे भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने वर्ष 2020 में शुरू किया था और उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअली उद्घाटन किया था। हालांकि वर्ष 2022 के बाद इस आयोजन को बंद कर दिया गया था।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए शाह का यह दौरा विशेष राजनीतिक महत्व रखता है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि दुर्गा पूजा जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में भागीदारी से पार्टी बंगाल की सांस्कृतिक धारा से जुड़ाव मजबूत करने और मतदाताओं तक अपनी पैठ बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
