अमांडा अनिसिमोवा कतर ओपन की विजेता
अमांडा अनिसिमोवा ने शनिवार को कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में सीधे सेटों में जीत के साथ अपने करियर का तीसरा और 2022 के बाद पहला खिताब जीता। अनिसिमोवा ने बारिश के कारण दो बार बाधित फाइनल में पूर्व फ्रेंच ओपन…

अमांडा अनिसिमोवा ने शनिवार को कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में सीधे सेटों में जीत के साथ अपने करियर का तीसरा और 2022 के बाद पहला खिताब जीता। अनिसिमोवा ने बारिश के कारण दो बार बाधित फाइनल में पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-3 से हराया।

बारिश के कारण दूसरी बार मैच बाधित होने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो अनिसिमोवा ने आखिरी तीन गेम जीतकर चैंपियन बनने का गौरव मिला। वह 2002 में मोनिका सेलेस के बाद दोहा में खिताब जीतने वाली अमेरिका की पहली खिलाड़ी बन गई।
https://www.instagram.com/amandaanisimova/p/DGH7oi_iMkL/
अनिसिमोवा ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह वास्तव में काफी तनावपूर्ण था, विशेष कर दूसरी बार बारिश होने के बाद जब स्कोर 3-3 से बराबरी पर था। मैं ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही थी। ऐसी स्थिति में कोई भी कुछ नहीं कर सकता। मुझे खुशी है कि चीजें मेरे अनुकूल रही।’’
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
