अमरोहा में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार महिलाओं की मौत, मलबे में कई दबे
अमराेहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक गांव के जंगल में संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने इमारत ढह गई। इमारत के मलबे में दबकर चार महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पाकर अग्निशमन…

अमराेहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक गांव के जंगल में संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने इमारत ढह गई। इमारत के मलबे में दबकर चार महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पाकर अग्निशमन विभाग के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अमित आनंद भी मौके पर पहुंचे हैं।
रजबपुर थाना क्षेत्र, अतरासी गांव के जंगल में अवैध तरीके से एक पटाखा फैक्टरी संचालित हो रही थी। रोजाना की तरह यह पर लोग काम कर रहे थे, इसी दौरान फैक्टरी में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग की टीनशेड और दीवारें गिर गई। इमारत के मलबे में कई लोग दब गए। इस घटना से पूर इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर बिग्रेड, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल है। टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। पुलिस शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
