द इंडियन व्यू

अमरनाथ यात्राः 7,307 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू : अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 7,307 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार तीर्थयात्री आज सुबह 284 वाहनों में जम्मू के…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
1 min read
अमरनाथ यात्राः 7,307 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू : अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 7,307 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों के अनुसार तीर्थयात्री आज सुबह 284 वाहनों में जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्थे में 5534 पुरुष, 1586 महिलाएं, 25 बच्चे, 138 साधु और 24 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 3081 तीर्थयात्री तड़के 3ः15 बजे बालटाल आधार शिविर और 4226 तीर्थयात्री तड़के 3ः58 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे।

वहीं लगभग 17,000 तीर्थयात्रियों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ मंदिर में हिमलिंग के दर्शन किए जिससे इस वर्ष पहले सप्ताह में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 1,28000 हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।