अभिषेक शर्मा ने तोड़ा अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ किया ये कारनामा
Asia Cup 2025: 21 सितंबर की रात को अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार फिर गरजा. पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की उन्होंने जमकर रिमांड ली. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे.…

Asia Cup 2025: 21 सितंबर की रात को अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार फिर गरजा. पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की उन्होंने जमकर रिमांड ली. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे. लिहाजा भारत को जीत के लिए 172 रन बनाने थे. ओपनर शर्मा ने अकेले ही 74 रन की पारी खेल डाली. उनकी इस पारी की खास बात ये रही कि अभिषेक ने अपने गुरु युवराज सिंह का ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
अभिषेक ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड
पाकिस्तानी गेंदबाजों पर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाया. पहली गेंद पर ही शाहीन अफरीदी के खिलाफ छक्का जड़कर उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी थी. उन्होंने मैदान के हर कोने में छक्के-चौके बरसाए और पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय भी बन गए. अभिषेक ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इससे पहले ये रिकॉर्ड उनके ही क्रिकेट गुरु युवराज सिंह के नाम था.
अभिषेक हैं यूवी-2.0
अभिषेक शर्मा ने अपने क्रिकेट खेलने की शुरुआत युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अगुवाई में की थी. आज भी वह उनसे टिप्स लेते हैं, यूवी का प्यार भी अभिषेक के लिए सोशल मीडिया के जरिए देखा जा सकता है. अब 25 वर्षीय बल्लेबाज ने 24 गेंदों में फिफ्टी जड़कर अपने ही गुरु को पछाड़ दिया है. युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2012 में 29 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी जड़ी थी. अब अभिषेक ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
सूर्यकुमार यादव से भी निकले आगे
युवराज सिंह के साथ ही अभिषेक शर्मा ने अपने मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 21 सितंबर को मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव भारत के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल में 50 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने 510 गेंद में 50 छक्के पूरे किए थे तो वहीं अभिषेक ने महज 331 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया है. सिर्फ भारत ही नहीं, अब वह दुनिया के सबसे तेज 50 टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने अपने करियर में अबतक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 708 रन बनाए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
