द इंडियन व्यू

अभिनेता अक्षय कुमार ने की वडनगर की यात्रा, हाटकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

महेसाना : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आज मेहसाणा जिले के वडनगर शहर का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले वडनगर के प्राचीन और प्रसिद्ध हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर की आराधना की और दर्शन किए। मंदिर में अभिनेता…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
1 min read
अभिनेता अक्षय कुमार ने की वडनगर की यात्रा, हाटकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

महेसाना : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आज मेहसाणा जिले के वडनगर शहर का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले वडनगर के प्राचीन और प्रसिद्ध हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर की आराधना की और दर्शन किए।

मंदिर में अभिनेता अक्षय कुमार का स्थानीय लोगों और भक्तों ने आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वडनगर के हेरिटेज म्यूजियम का भ्रमण किया, जहां उन्होंने वडनगर की ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति का अवलोकन किया।

अभिनेता अक्षय ने वडनगर में स्थित प्रेरणा स्कूल का भी दौरा किया, जहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया। शहर में उनके आगमन से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया और अभिनेता को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। वडनगर की यात्रा के दौरान अक्षय ने शहर के विकास और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की। उनकी इस यात्रा को लेकर वडनगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और अनेक लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटो साझा किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।