द इंडियन व्यू

अब वनडे क्रिकेट नहीं खेलेंगे स्टीव स्मिथ, भारत के खिलाफ हार के बाद रिटायरमेंट का ऐलान

भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम के कप्तान थे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम सेमीफाइनल तक…

Ragwendra P Singh
March 5, 2025
3 min read
अब वनडे क्रिकेट नहीं खेलेंगे स्टीव स्मिथ, भारत के खिलाफ हार के बाद रिटायरमेंट का ऐलान

भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम के कप्तान थे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम सेमीफाइनल तक का ही सफर तय कर पाई।

@cricketcomau

ऐसे में अब उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। हालांकि, वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहेंगे। उनकी इच्छा है कि वे देश के लिए ओलंपिक 2028 में भी खेलें।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, स्मिथ टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनका ये फैसला शायद लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक का हिस्सा बनने की इच्छा को दर्शाता है। दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद अपने फैसले के बारे में स्टीव स्मिथ ने टीम के साथियों को बताया और कहा कि ऐसा लगता है कि अब खेल छोड़ने का सही समय है।

https://twitter.com/cricketcomau/status/1897168227740057819

स्मिथ ने एक प्रेस रिलीज में कहा, "यह एक शानदार सफर रहा है और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया है। बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें रही हैं। दो विश्व कप जीतना एक शानदार उपलब्धि थी, साथ ही कई शानदार साथियों ने इस यात्रा को साझा किया।

अब लोगों के लिए 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि अब खेल छोड़ने का सही समय है। टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है और मैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज और फिर घर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि मुझे अभी भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ करना है।"

2 जून को 36 साल के होने जा रहे स्टीव स्मिथ ने 19 फरवरी 2010 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और 4 मार्च 2025 को अपना आखिरी वनडे मैच उन्होंने भारत के खिलाफ खेला है। इन 15 सालों में उन्होंने तमाम उपलब्धियां अपने नाम कीं।

डेब्यू मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी, क्योंकि तब वे एक स्पिनर के तौर पर ज्यादा प्रिफर किए जाते थे। उस मैच में उनको दो विकेट मिले थे। वहीं, अंतिम मैच में भारत के खिलाफ उन्होंने 96 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली।

बाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 169 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वे इन मैचों की 153 पारियों में कुल 5727 रन बनाने में सफल रहे। उनका सर्वाधिक स्कोर 164 है। उनका औसत इस फॉर्मेट में 43.06 का है, जबकि 87.13 के स्ट्राइक रेट से स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 34 अर्धशतक भी हैं। वे 20 बार नाबाद भी लौटे हैं। 517 चौके और 57 छक्के उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।