द इंडियन व्यू

अब्बास रिजवी की बल्लेबाजी से टाइम्स ऑफ इंडिया फाइनल में

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अब्बास रिजवी (नाबाद 44, एक विकेट) और देवेश पांडेय (नाबाद 36) की शानदार पारियों की बदौलत टाइम्स ऑफ इंडिया ने इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में अमर उजाला को आठ विकेट से…

Ragwendra P Singh
October 13, 2025
1 min read
अब्बास रिजवी की बल्लेबाजी से टाइम्स ऑफ इंडिया फाइनल में

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अब्बास रिजवी (नाबाद 44, एक विकेट) और देवेश पांडेय (नाबाद 36) की शानदार पारियों की बदौलत टाइम्स ऑफ इंडिया ने इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में अमर उजाला को आठ विकेट से शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बनाई।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेले गए मैच में अमर उजाला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 116 रन बनाए।

इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट

टीम से राजीव आनंद ने सर्वाधिक 36 रन जोड़े जबकि अखिलेश वर्मा ने 18 रन का योगदान दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया से प्रेम शंकर मिश्रा ने 2 ओवर में 20 रन देकर तीन अहम विकेट की सफलता पाई।

अनीश ओबेराय को दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में टाइम्स ऑफ इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर 118 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।

टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज अब्बास रिजवी ने 46 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली। उनका साथ देते हुए देवेश पांडेय ने 33 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्का लगाते हुए नाबाद 36 रन का योगदान किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।