द इंडियन व्यू

अफगानिस्तान में डोपिंग रोधी कार्यक्रम ठप: तीन साल में शून्य टेस्ट, भविष्य पर संकट

अफगानिस्तान का डोपिंगरोधी कार्यक्रम उसके खेल की तरह ही तालिबान सरकार के दौरान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और इसकी बानगी यह है कि तीन साल एक भी परीक्षण नहीं हुआ और पिछले साल केवल चार परीक्षण ही किए जा सके। आलम यह है कि…

Ragwendra P Singh
April 17, 2026
2 min read
अफगानिस्तान में डोपिंग रोधी कार्यक्रम ठप: तीन साल में शून्य टेस्ट, भविष्य पर संकट

अफगानिस्तान का डोपिंगरोधी कार्यक्रम उसके खेल की तरह ही तालिबान सरकार के दौरान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और इसकी बानगी यह है कि तीन साल एक भी परीक्षण नहीं हुआ और पिछले साल केवल चार परीक्षण ही किए जा सके।

आलम यह है कि अफगानिस्तान के डोपिंग रोधी कार्यक्रम के निर्वासित अध्यक्ष डॉ. अब्दुल रहमान हमीद यह स्वीकार करने में संकोच नहीं करते कि फिलहाल ‘कोई उम्मीद नहीं है’।

खेल से जुड़ी चोटों के विशेषज्ञ हमीद अफगानिस्तान की डोपिंग रोधी समिति के अध्यक्ष थे जो अफगानिस्तान की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) के अंतर्गत काम करती है। हमीद ने कहा, ‘‘हमें एक ऐसी डोपिंग रोधी एजेंसी की जरूरत है जो स्वायत्त रूप से कार्य कर सके, क्योंकि एनओसी के तहत काम करने से हमारे पास कार्यक्षेत्र को व्यापक बनाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होंगे।

साभार : गूगल (प्रतीकात्मक चित्र)

वर्तमान में अफगानिस्तान में डोपिंग नियंत्रण अधिकारी (डीसीओ) भी नहीं हैं जो नमूना संग्रह करने जैसे बुनियादी काम भी कर सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले दो डीसीओ थे। दोनों विश्वविद्यालय के लेक्चरर थे, लेकिन उन्हें भागना पड़ा। अब कोई डीसीओ नहीं है।’’

डोपिंग रोधी अभियानों में डीसीओ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी जिम्मेदारियों में न केवल नमूनों का संग्रह (प्रतियोगिता के दौरान और उसके बाहर दोनों जगह) शामिल है, बल्कि उन्हें विश्व डोपिंग रोधी संस्था (वाडा) से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं तक सुरक्षित रूप से पहुंचाना भी शामिल है।

हमीद ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में 2021 से कोई परीक्षण नहीं हो रहे थे। हमने ईरान की मदद से पिछले साल चार परीक्षण किए। लेकिन अब कोई उम्मीद नहीं है। यह बेहद मुश्किल है। अफगानिस्तान में लोगों को डोपिंग रोधी अभियान का कोई अनुभव नहीं है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।