कैरम बोर्ड पर सिंचाई विभाग का राज, राहुल और बलराम बने चैंपियन
जिला कैरम एसोसिएशन, लखनऊ एवं इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित अन्तर−कार्यालय कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मैचों के दौरान पुरूष एकल के फाइनल मैच में राहुल (सिंचाई विभाग) ने श्याम जी (पंजाब नैशनल बैंक) को…

जिला कैरम एसोसिएशन, लखनऊ एवं इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित अन्तर−कार्यालय कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मैचों के दौरान पुरूष एकल के फाइनल मैच में राहुल (सिंचाई विभाग) ने श्याम जी (पंजाब नैशनल बैंक) को पराजित करके पुरूष एकल का खिताब हासिल किया।
पुरूष वेटरन एकल (60+) वर्ग के फाइनल मैच में बलराम (सिंचाई विभाग) ने मनोज कुमार (एस.बी.आई.) को पराजित करके खिताब जीता।
पुरूष युगल के फाइनल मैच में डी.वी. सिंह एवं शेखर कुमार (पोस्टल) की जोड़ी ने दानिश इकबाल सिद्दीकी एवं रवि धर (सिंचाई विभाग) की जोड़ी को पराजित करके पुरूष युगल का खिताब जीता।
टीम चैम्पियनशिप लीग के आधार पर खेली गयी, जिसमें सिंचाई विभाग, एसबीआई, आरबीआई, जीएसआई एवं ब्रिज कारपोरेशन की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
टीम चैम्पियनशिप में सिंचाई विभाग ने समस्त टीमों को पराजित करते हुए टीम चैम्पियनशिप का खिताब जीता। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि उमेश चन्द्र जैसवाल, एमडी रामस्वरूप मेमोरियल हास्पिटल लखनऊ, विशिष्ठ अतिथि आनन्द किशोर सक्सेना, सेकेरेट्री जनरल, अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय अम्पायर एवं चीफ रेफरी अनिल कुमार अस्थाना, जिला कैरम एसोसिएशन लखनऊ एवं इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारीगण, विभिन्न कार्यालयों के कैरम के खिलाड़ी एवं कैरम प्रेमीगण उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
