द इंडियन व्यू

अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी ताकत से जुटे

टीम इंडिया में वापसी के लिए अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पूरी ताकत लगा रहे हैं। वह अपने बल्ले से जवाब देना चाहता है। अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। साभार : गूगल रहाणे को अच्छा…

Ragwendra P Singh
February 17, 2025
2 min read
अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी ताकत से जुटे

टीम इंडिया में वापसी के लिए अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पूरी ताकत लगा रहे हैं। वह अपने बल्ले से जवाब देना चाहता है। अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

साभार : गूगल

रहाणे को अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नजरअंदाज कर दिया गया था। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। अजिंक्य रहाणे अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ अब खबरों में भी बने रहना चाहते हैं।

अजिंक्य रहाणे ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, ''मैं हमेशा शर्मिला था, अब मैं खुल गया हूं। मेरा ध्यान अब क्रिकेट खेलने पर है और घर जाने पर। इससे पहले मुझे किसी ने नहीं बताया था। आज भी कभी कभार मुझे लगता है कि बस क्रिकेट खेलो और घर जाओ।

अब मुझे कहा जा रहा है कि मुझे अपनी मेहनत के बारे में बात करनी चाहिए। लोग कहते हैं कि आपको खबरों में बने रहने की जरूरत है... मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं है, मेरा एकमात्र पीआर मेरा क्रिकेट है। अब मुझे एहसास हो गया है कि खबरों में बने रहना महत्वपूर्ण है। अन्यथा, लोग सोचते हैं कि मैं दायरे से बाहर हूं।"

अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाया हुआ है। वह शानदार फॉर्म में है। रणजी सीजन में उन्होंने 12 पारियों में 437 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के खिलाफ एक शतक भी लगाया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने नौ मैचों में 469 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

उन्होंने आगे कहा, ''टेस्ट क्रिकेट, मुझमें अब भी जुनून है। मैं इस समय रणजी ट्रॉफी खेल रहा हूं, मुंबई की टीम के लिए सब कुछ देने की कोशिश कर रहा। गोल यही है कि फिर से वापसी की जाए। जब कुछ साल पहले ड्रॉप हुआ था, मैंने रन बनाया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुना गया और फिर से ड्रॉप हो गया। लेकिन मेरे कंट्रोल में क्या है? खेलते रहना।''

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।