अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर का बुरे दिनों का आगाज, आईपीएल इतिहास में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का आगाज आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा है। केकेआर को सीजन-19 के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की इस खराब शुरुआत के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर सवाल…

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का आगाज आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा है। केकेआर को सीजन-19 के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की इस खराब शुरुआत के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं।
पिछले सीजन केकेआर ने उन्हें कप्तान बनाया था। आईपीएल 2025 में कोलकाता का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, उन्होंने 14 में से 5 ही मैच जीते थे, वहीं 7 हारे थे और 2 के नतीजे नहीं निकल पाए थे। वह पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर रही थी। अब आईपीएल 2026 में लगातार 2 हार के बाद अजिंक्य रहाणे के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह आईपीएल के इतिहास में बतौर भारतीय सबसे नाकामयाब कप्तान बन गए हैं।
आईपीएल में कम से कम 20 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, अजिंक्य रहाणे का विन पर्सेंटेज 35.89 का रहा है, जो किसी अन्य भारतीय कप्तान के मुकाबले सबसे कम है। रहाणे ने इस लिस्ट में शिखर धवन को पछाड़ा है, जिनका आईपीएल में विन पर्सेंटेज 37.03 का रहा है।

वहीं बात ऑलओवर आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे खराब जीत के प्रतिशत की करें तो रहाणे से ऊपर इस लिस्ट में दो विदेशी खिलाड़ी हैं। ये दोनों विदेशी खिलाड़ी श्रीलंका से है। कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने का आईपीएल में विन पर्सेंटेज अजिंक्य रहाणे से भी घटिया रहा है।
हालांकि रहाणे इसी तरह बतौर कप्तान मैच हारते रहे तो वह इसी सीजन इन दोनों को भी पछाड़ सकते हैं। बता दें, 14 साल बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ऐसा हुआ है जब उन्होंने सीजन की शुरुआत पहले दो मैच हारकर की हो। इससे पहले ऐसा 2012 में हुआ था।
आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे खराब जीत का प्रतिशत (कम से कम 20 मैच)
34.04 - कुमार संगकारा
35.00 - महेला जयवर्धने
35.89 - अजिंक्य रहाणे
37.03 - शिखर धवन
39.13 - शेन वॉटसन
40.00 - रुतुराज गायकवाड़
40.47 - सौरव गांगुली
41.17 - सुरेश रैना
42.85 - रवि अश्विन
43.47 - ज़हीर खान
45.83 - राहुल द्रविड़
बात मैच की करें तो, सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारने के बावजूद दमखम दिखाया और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बोर्ड पर लगाए।
ट्रैविस हेड (46) और अभिषेक शर्मा (48) ने तूफानी शुरुआत देते हुए 5.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। हालांकि दोनों बल्लेबाज अर्धशतक से चूक गए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नंबर-4 पर आकर 52 रनों की शानदार पारी खेली, उनका साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने 39 रन बनाकर दिया। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई। हैदराबाद ने 16 ओवर में उन्हें 161 के स्कोर पर समेट दिया। जयदेव उनादकट ने 3 तो नीतिश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट चटाके। रेड्डी को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। अंगक्रिश रघुवंशी ने 52 रनों की शानदार पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
