द इंडियन व्यू

अजलन शाह कप : भारत का दमदार प्रदर्शन, सेल्वम बने हीरो

आखिरी क्वार्टर में सेल्वम कार्ति के विजयी गोल से भारत ने सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी के महत्वपूर्ण मैच में गुरुवार को न्यूजीलैंड को 3 . 2 से हराया। भारत ने बुधवार को मेजबान मलेशिया को 4 . 3 से मात दी थी। भारत से अमित…

Ragwendra P Singh
November 27, 2025
2 min read
अजलन शाह कप : भारत का दमदार प्रदर्शन, सेल्वम बने हीरो

आखिरी क्वार्टर में सेल्वम कार्ति के विजयी गोल से भारत ने सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी के महत्वपूर्ण मैच में गुरुवार को न्यूजीलैंड को 3 . 2 से हराया। भारत ने बुधवार को मेजबान मलेशिया को 4 . 3 से मात दी थी।

भारत से अमित रोहिदास (चौथा मिनट), संजय (32वां), सेल्वम (54वां) ने गोल दागे जबकि न्यूजीलैंड के लिये जॉर्ज बेकर (42वां और 48वां) ने दो गोल किये।  ⁠न्यूजीलैंड ने शुरूआती मिनटों में मिडफील्ड में दबदबा बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें मौका नहीं दिया।

भारत को पहला मौका चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला जिस पर अनुभवी रोहिदास ने गोल कर दिया। भारत एक और गोल करने के करीब थी लेकिन अभिषेक का शॉट कीवी गोलकीपर ने बचा लिया। दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंस बेहद चौकस था।

@TheHockeyIndia

भारत ने दूसरे हाफ में कप्तान संजय के पेनल्टी कॉर्नर पर किये गए गोल के दम पर बढत दुगुनी कर ली। न्यूजीलैंड को मिले दो पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए। पवन ने गोल के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन उनकी एकाग्रता टूटने का फायदा उठाकर बेकर ने 42वें मिनट में न्यूजीलैंड के लिये गोल कर दिया।

चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड के लिये उन्होंने दूसरा गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। भारत के लिये विजयी गोल आखिरी सीटी बजने से छह मिनट पहले अभिषेक के पास पर सेल्वम ने किया। भारत को अब शनिवार को कनाडा से खेलना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।