अगरतला रेलवे स्टेशन से अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
अगरतला : सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और खुफिया विभाग द्वारा चलाए गये संयुक्त अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह अगरतला रेलवे स्टेशन से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी…

अगरतला : सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और खुफिया विभाग द्वारा चलाए गये संयुक्त अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह अगरतला रेलवे स्टेशन से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गयी है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बांग्लादेश के चपैनवाबगंज जिला निवासी मोहम्मद दिलवर हुसैन (25) के रूप में हुई है। जीआरपी का कहना है कि मोहम्मद दिलवर हुसैन ने भारत-बांग्लादेश सीमा को अवैध रूप से पार किया और कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होने की योजना के साथ अगरतला पहुंचा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अगरतला जीआरपी के प्रभारी अधिकारी तापस दास के अनुसार खुफिया इनपुट के आधार पर संयुक्त अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अवैध बंग्लादेशी नागरिक के मकसद और उसके संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
