अक्षरा सिंह पहुंची मां विंध्यवासिनी के दरबार, हाथ जोड़ कर कहा- 'तू सब जानेलू'
मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह सिर्फ फिल्मों और गानों में ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी और भक्ति भाव से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। मंगलवार को अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट…

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह सिर्फ फिल्मों और गानों में ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी और भक्ति भाव से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। मंगलवार को अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के दरबार में उनकी आरती उतारती देखी जा सकती हैं। उनका यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो में अक्षरा सिंह विंध्यवासिनी माता के दरबार में माथा टेकती हुई दिखाई देती हैं। वह पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में हैं। सीधे पल्ले की बंधेज प्रिंट की साड़ी पहन रखी है। जिसमें लाल, गुलाबी, नारंगी और हरे रंगों की झलक है। सिर को उन्होंने पल्लू से ढका हुआ है, जो उनकी श्रद्धा को दर्शाता है।
माथे पर केसरिया चंदन का बड़ा तिलक और गले में हरे पत्तों की माला पहने वह वीडियो की शुरुआत में विंध्यवासिनी माता की आरती करती दिख रही हैं। वीडियो में आगे वह शांत भाव से मंदिर से बाहर निकलती हैं और अपनी कार में बैठ जाती हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने मां लिखा।
अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा, माता रानी आपकी मनोकामना पूरी करें।
दूसरे ने लिखा, आप बहुत सुंदर लग रही हो। तो किसी ने लिखा, आपके अंदर सच्ची भक्ति दिखती है।
ऐसे फैंस की भी कमी नहीं जो उनकी सादगी और भक्ति पर फिदा हुए और उन्हें देवी का टैग दिया।
बता दें कि इससे पहले अक्षरा ने मंदिर से तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वह मंदिर की लाइन में खड़ी दिखी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, माई तू सब जानेलू, हाथ थामे रखीह।
उनकी इस पोस्ट के कमेंट्स में किसी ने उन्हें स्वार्थी बताया, जिसके रिप्लाई में अक्षरा ने कहा कि हां बहुत।
बता दें, मां विंध्यवासिनी मंदिर उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में स्थित है। यह भारत के प्रसिद्ध 51 शक्तिपीठों में से एक है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
