अंचल रस्तोगी ने जीता तृतीय महाशिवरात्रि शतरंज टूर्नामेंट, रचित यादव जूनियर चैंपियन
लखनऊ। गत विजेता सेंट्रल जीएसटी के अंचल रस्तोगी ने तृतीय महाशिवरात्रि रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट में टाईब्रेक स्कोर में श्रेष्ठता के आधार पर विजेता ट्रॉफी जीत ली। उन्होंने राज्य कर विभाग के पवन बाथम और लखनऊ चेस सेंटर के…

लखनऊ। गत विजेता सेंट्रल जीएसटी के अंचल रस्तोगी ने तृतीय महाशिवरात्रि रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट में टाईब्रेक स्कोर में श्रेष्ठता के आधार पर विजेता ट्रॉफी जीत ली। उन्होंने राज्य कर विभाग के पवन बाथम और लखनऊ चेस सेंटर के सईद अहमद के साथ सातवें व अंतिम राउंड के बाद समान 6 अंक जुटाए। इसमें टाईब्रेक स्कोर के चलते पवन बाथम को दूसरा व सईद अहमद को तीसरा स्थान मिला।

शतरंज क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में अंचल ने क्वींस गैंबिट डिक्लाइन गेम में सईद को केवल एक अंक लेने दिया था। हालांकि सईद पवन के खिलाफ अपना खेल हार गए थे जबकि पवन अंचल के खिलाफ बाजी गंवा बैठे थे।
जूनियर वर्ग में रचित यादव 6 अंकों के साथ चैंपियन रहे जबकि आदि सक्सेना 5.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कौस्तुभ मिश्रा और अद्विका तिवारी अंडर-10 वर्ग में सितारे रहे। शाह मुराद आलम ने अंडर-13 वर्ग में जीत दर्ज की।
वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में केके खरे और केके केसरवानी ने 4-4 अंक हासिल किए और क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। यूबी सिंह 2.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद केके गुप्ता और आरके गुप्ता ने 2-2 अंक साझा किए। मुख्य अतिथि सिल्वरस्टोन ग्रुप के निदेशक फरीदुद्दीन अब्बासी ने पुरस्कार प्रदान किए।
अन्य परिणाम
बेस्ट अनरेटेडः- प्रथम: निखार सक्सेना 3.5 अंक, द्वितीय : शत्रुघ्न रावत 3 अंक
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
