Trending
वाणी कपूर दूसरी बार डब्ल्यूपीजीटी चैंपियन
भारतीय गोल्फर वाणी कपूर ने शुक्रवार को बैक नाइन पर एक बर्डी और आठ पार से एक अंडर 71 का शानदार कार्ड खेला जिससे वह आसानी से हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के पांचवें चरण का खिताब जीतने में सफल रहीं।

वाणी इस तरह रिद्धिमा दिलावारी(70) और रिया झा (73) पर तीन शॉट से आगे रहीं और लगातार दूसरा खिताब हासिल किया। उन्होंने पिछले महीने चौथा चरण भी जीता था। डब्ल्यूपीजीटी इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार वाणी ने 70-75-71 के कार्ड खेले जिससे 54 होल में उनका कुल स्कोर इवन पार 216 का रहा।
https://www.instagram.com/vani_vkgolf/p/DG5f87kTAUg/?img_index=1