Trending

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच होंगे मुनाफ पटेल, हेमंग बदानी बने मुख्य कोच

पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए है। हेमंग बदानी टीम के मुख्य कोच, जबकि वेणुगोपाल राव क्रिकेट के डायरेक्टर बने हैं।

Images Courtesy : Espncricinfo @DelhiCapitals

पटेल का पहली बार कोचिंग रोल में दिखाई देंगे। उन्होंने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मुनाफ रिवर्स स्वींग और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते थे।

वे 2011 का वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराते हुए वर्ल्ड कप जीता था। मुनाफ ने मुंबई इंडियंस के साथ 2013 में आईपीएल भी जीता। मुनाफ पटेल दिल्ली की फ्रेंचाइजी में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स होप्स की जगह ली है। दिल्ली ने होप्स का साथ जुलाई 2024 में छोड़ दिया था।

इससे पहले रिकी पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ा था। पिछले सीजन में सौरव गांगुली भी फ्रेंचाइजी के साथ थे। उन्हें जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स का नया क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया है।

फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया है। अक्षर पटेल अगले सीजन के लिए टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं। दिल्ली ने ऋषभ पंत को रिलीज किया है।

Related Articles

Back to top button