Trending

दीक्षा एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष 10 में पहुंची

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर इन्वेस्टेक दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन में एक और अच्छे प्रदर्शन के बाद लेडीज यूरोपियन टूर के ऑर्डर ऑफ मेरिट के शीर्ष 10 में पहुंची।

साभार : गूगल

दीक्षा 455 अंकों के साथ एलईटी में नौवें स्थान पर है। इंग्लैंड के ब्रोंटे लॉ शीर्ष पर हैं। प्रणवी उर्स अपने पहले वर्ष में 25वें स्थान के साथ अगली सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं।

दीक्षा का आगामी पेरिस ओलंपिक में भाग लेना लगभग तय है जो टोक्यो में पहली बार ओलंपिक में भाग लेने के बाद उनका दूसरा ओलंपिक होगा। वह अदिति अशोक के साथ खेलेंगी, जो अपने तीसरे ओलंपिक में खेलेंगी।

Related Articles

Back to top button