Trending

तीरंदाजी विश्व कप : 14 साल बाद भारतीय पुरुष रिकर्व टीम की ऐतिहासिक जीत

भारतीय पुरुष रिकर्व टीम के धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने मौजूदा ओलंपिक विजेता दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए रविवार को यहां 14 साल बाद तीरंदाजी विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

@media.iccsai

यह भारतीय पुरुष रिकर्व टीम की पहली जीत है और इससे पेरिस ओलंपिक में जगह पक्की करने की उनकी संभावनाओं को बल मिलेगा।

भारतीय तीरंदाजों ने 5-1 से स्वर्ण पदक जीता। अब तक तीरंदाजी विश्वकप में भारत ने पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

Related Articles

Back to top button