Trending

घोषाल का पेशेवर स्क्वॉश से संन्यास का ऐलान, कुछ समय तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

भारत के बेहतरीन पुरुष स्क्वॉश खिलाड़ियों में शुमार सौरव घोषाल ने पेशेवर सर्किट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। वह कुछ समय तक भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।

घोषाल ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए लिखा, उम्मीद है कि मेरे अंदर संघर्ष करने की कुछ क्षमता बाकी है और मैं अपने देश के लिए कुछ और हासिल कर सकता हूं। तब तक, धन्यवाद।

@sauravghosal

घोषाल दुनिया के शीर्ष 10 में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने अप्रैल 2019 में करियर की उच्चतम रैंकिंग हासिल की और छह महीने तक उसे बनाए रखने में सफल रहे।

पेशेवर सर्किट में 22 साल खेलने वाले घोषाल ने एशियाई खेल की टीम स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतने के अलावा राष्ट्रमंडल खेल में तीन पदक जीते हैं।

@sauravghosal

उन्होंने ग्लासगो में 2022 विश्व युगल चैंपियनशिप में मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण जीता था। उन्होंने पीएसए के 18 फाइनल में पहुंच 10 पीएसए खिताब जीते हैं। उन्होंने पीएसए टूर पर अपने 511 मैचों में से 281 जीते हैं। घोषाल के नाम 13 राष्ट्रीय खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने आखिरी खिताब 2020 में जीता था।

Related Articles

Back to top button