Trending

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल । लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) रीवा, सागर, छतरपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो लोकसभा के चंदला और राजनगर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विदिशा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह टीकमगढ और सतना, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भिण्ड, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल बण्डा, देवरी और उदयपुरा, पूर्व मंत्री एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भिण्ड लोकसभा क्षेत्र, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी नरसिंहपुर, रायसेन के प्रवास पर रहेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल को रीवा, सागर एवं छतरपुर प्रवास पर रहेंगे। डॉ. यादव प्रातः 9 बजे भोपाल के इतवारा में महावीर जयंती पर आयोजित जुलूस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः 11.20 बजे रीवा जिले के सिमरिया विधानसभा, दोपहर 12.30 बजे सतना जिले के अमरपाटन विधानसभा, दोपहर 1.45 बजे सागर जिले के बण्डा विधानसभा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.45 बजे छतरपुर में जनसभा एवं रोड शो में शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज खजुराहो लोकसभा के चंदला और राजनगर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शर्मा प्रातः 10.30 बजे राजनगर में नवमतदाता सम्मेलन, प्रातः 11.30 बजे सामाजिक बैठक को संबोधित करने के पश्चात दोपहर 12 बजे चांदला विधानसभा के सरवई में त्रिदेव एवं बूथ पंच परमेश्वर बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे पाल समाज की बैठक, दोपहर 3 बजे सामाजिक बैठक के पश्चात शाम 4 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ छतरपुर में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। शर्मा रात्रि 10 बजे पन्ना में व्यापारी संघ के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button