Trending

गौतमबुद्धनगर ने पहले दिन जीते 8 स्वर्ण, मेजबान लखनऊ के खाते में 6 स्वर्ण

लखनऊ। गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश स्टेट कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन सर्वाधिक आठ स्वर्ण पदक जीतते हुए अपना दबदबा कायम किया।

उत्तर प्रदेश स्टेट कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर कराटे चैंपियनशिप

दूसरी ओर मेजबान लखनऊ की टीम 6 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है। चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप में पहले दिन गौतमबुद्धनगर ने 8 स्वर्ण, 3 रजत व 6 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक जीते।

लखनऊ के ज्ञानेश, सूरज व मेरठ की खुशी ने जीते दोहरे स्वर्ण

इसके बाद लखनऊ ने 6 स्वर्ण, 7 रजत व 5 कांस्य सहित कुल 18 पदक अपने नाम किए है जबकि वाराणसी ने शनिवार को 5 स्वर्ण, 6 रजत व 5 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते है। इस चैंपियनशिप में पहले दिन लखनऊ के ज्ञानेश कुमार सिंघल, सूरज कुमार एवं मेरठ की खुशी ने दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की।

इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री घनश्याम शाही सहित विशिष्ट अतिथि डा.कीर्ति विक्रम सिंह (संयुक्त निदेशक, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, लखनऊ) एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के आजीवन अध्यक्ष इंजी.योगेश कुमार (निदेशक-कामर्शियल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) ने किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने की जबकि महासचिव जसपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

पहले दिन के पदक विजेताओं को मॉडर्न अकादमी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एंड स्कूल्स के निदेशक सुनील तुली सहित स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डा.आनंद किशोर पाण्डेय ने पदक प्रदान किए।

पहले दिन के परिणाम :

महिला सीनियर व्यक्तिगत काता:- स्वर्ण: शशिकला मौर्या (वाराणसी), रजत : आकांक्षा वर्मा (वाराणसी), कांस्य : मानसी मौर्या कानपुर व रेहा सिन्हा (गौतमबुद्धनगर)
पुरुष सीनियर व्यक्तिगत काता :- स्वर्ण : जयवीर सिंह (आगरा), रजत : अंकित चौरसिया (लखनऊ), ज्ञानेश कुमार सिंघल व वीरू रसाली (दोनों लखनऊ)
महिला (18-21 वर्ष) व्यक्तिगत काता :- स्वर्ण : शिवांशी कुशवाहा (प्रयागराज), रजत : खुशी यादव (लखनऊ), कांस्य : नित्या सिंह (लखनऊ) व स्नेहा कार्की (गौतमबुद्धनगर)
पुरुष (18-21 वर्ष) व्यक्तिगत काता:- स्वर्ण: ज्ञानेश कुमार सिंघल (लखनऊ), रजत : विमलेश रंजन (वाराणसी), कांस्य : निखिल कुशवाहा (प्रयागराज) व आर्यन राज वर्मा (कानपुर)
बालिका जूनियर व्यक्तिगत काता :- स्वर्ण : अनवी (गौतमबुद्धनगर), रजत : भाविनी शर्मा (लखनऊ), कांस्य : मान्या गुप्ता (गोण्डा) व सौम्या (प्रयागराज)
जूनियर बालक व्यक्तिगत काता :- स्वर्ण : सत्यम पटेल (वाराणसी), रजत : सुजीत यादव (प्रयागराज), कांस्य : हर्ष मौर्या (वाराणसी) व रचित विश्वकर्मा (लखनऊ)
पुरुष (18-21 वर्ष, 50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सूरज कुमार (लखनऊ), रजत : अभय राजपूत (लखनऊ), कांस्य : प्रिंस गौतम (कानपुर) व आदित्य कुमार (कौशांबी)
पुरुष (18-21 वर्ष, 60 किग्रा से कम) कुमिते:- स्वर्ण : विष्णु कुमार (मथुरा), रजत : जय भारत दुबे (लखनऊ), कांस्य : वैदिक सिंह (वाराणसी) व खुशाल वर्मा (गौतमबुद्ध नगर)
पुरुष (18-21 वर्ष, 67 किग्रा से कम) कुमिते :- स्वर्ण : तुषार (गौतमबुद्धनगर), रजत : युवराज सिंह यादव (बलिया), कांस्य : हरिओम (गौत्मबुद्धनगर) व सुदीप पाल (हापुड़)
पुरुष (18-21 वर्ष, 84 किग्रा से कम) कुमिते :- स्वर्ण : सम्राट मिश्रा (गौतमबुद्धनगर), रक्षित मलिक (मेरठ), कांस्य : हर्ष कुमार (गौतमबुद्ध नगर), व आर्यन कुमार (बुलंदशहर)
पुरुष (18-21 वर्ष, 84 किग्रा से अधिक) कुमिते :- स्वर्ण : जितेंद्र कुमार (गौतमबुद्धनगर), रजत : कृष्णा जी यादव (बलिया), कांस्य : विशाल विजय कुमार (कानपुर)
महिला (18-21 वर्ष, 45 किग्रा से कम) कुमिते :- स्वर्ण : खुशी (मेरठ), रजत : नित्या सिंह (लखनऊ), कांस्य : रितिका यादव (वाराणसी) व महजबीं बानो (प्रयागराज)
महिला (18-21 वर्ष, 50 किग्रा से कम) कुमिते :- स्वर्ण : दिया पंवार (मेरठ), साक्षी तिवारी (वाराणसी), कांस्य : सौम्या तिवारी (कानपुर)
महिला सीनियर कुमिते (45 किग्रा से कम):- स्वर्ण : खुशी (मेरठ), रजत : रितिका यादव (वाराणसी), कांस्य : अनुष्का सिंह (लखनऊ) व विनीता (मथुरा)
महिला सीनियर कुमिते (50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : आकांक्षा वर्मा (वाराणसी), रजत : मनीषा (आगरा), कांस्य : कामिनी रावत (उन्नाव) च दिया पंवार (मेरठ)
महिला सीनियर कुमिते (55 किग्रा से कम):- स्वर्ण : गौरी पाठक (वाराणसी), रजत : अदिति सोनकर (वाराणसी), कांस्य : खुशी यादव (लखनऊ) व अनुजिका पाण्डेय (बांदा)
महिला सीनियर कुमिते (61 किग्रा से कम):- स्वर्ण : अनिता प्रजापति (वाराणसी), रजत : गरिमा सिंह (बलिया), कांस्य : शिवानी गुप्ता व आयुषी मौर्या (वाराणसी)
पुरुष सीनियर कुमिते (50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सूरज कुमार (लखनऊ), रजत : आकाश साहू (गौतमबुद्धनगर), कांस्य : शाहबाज खान (प्रयागराज) व अभिषेक (आगरा)
पुरुष सीनियर कुमिते (55 किग्रा से कम):- स्वर्ण : ज्ञानेश कुमार सिंघल (स्वर्ण), रजत : मो.सोहैल (गौतमबुद्धनगर), कांस्य : जयवीर (चंदौली) व कमलेश (बलिया)
पुरुष सीनियर कुमिते 75 किग्रा से कम:- स्वर्ण : हर्षित पाण्डेय (गौतमबुद्ध नगर), रजत : राजन (आगरा), कांस्य : पवन कुमार सिंह (अलीगढ़) व गौरव गुप्ता (गाजियाबाद)

Related Articles

Back to top button