परवाज़ में मयंक दुबे का दिखेगा अलग अन्दाज़

भोजपूरी फिल्म परवाज़ में अभिनेता मयंक दुबे का दिखेगा अलग अन्दाज़

लखनऊ। अभिनेता मयंक दुबे अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म परवाज़ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम पुनः शुरू हुआ। लॉकडाउन के कारण फ़िल्म परवाज़ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम रुका हुआ था। फ़िल्म के कहानीकार ,निर्माता,निर्देशक शशिनाथ दुबे ने बताया कि पोस्ट प्रोडक्शन के बाद बहुत जल्द फर्स्ट लुक जारी होगा। फ़िल्म की कहानी की बात करे तो यह एक परिवार के ग़रीबी का है जो अपनी मेहनत लगन से तरक़्क़ी करता है ये युवा वर्ग के संघर्ष की कहानी है इस फ़िल्म में आपको एक्शन रोमांश व फैमली ड्रामा राजनीति का फूल डोज मिलेगा फ़िल्म पूरी तरह साफ़ सुथरी आर्ट फ़िल्म को टक्कर देने वाली है।

यह फ़िल्म बहुत ही अच्छी बनी है जो कि आप सभी को बहुत बहुत पसंद आएगी और इस फ़िल्म के गाने की बात करे तो फ़िल्म के गाने खुद फ़िल्म के निर्माता शशिनाथ दूबे ने अच्छे अच्छे गाने संतोष पूरी से लिखवाये है और इस फ़िल्म के गाने में कोई भी अश्लीलता दो अर्थी वाले शब्द का उपयोग नही किया गया है। संगीत प्रेमी को फ़िल्म परवाज़ के गाने बहुत बहुत पसंद आएगा।

फ़िल्म के निर्माता व निर्देशक कहानीकार शशिनाथ दुबे है । कार्यकारी डायरेक्टर और पटकथा संवाद ओम प्रकाश का है। सहायक निर्देशक दुर्गा प्रताप यादव , प्रीतिका वर्मा है। नृत्य अशोक और मारधाड़ अशोक लाल यादव , दिनेश यादव का है। गीत संगीतकार अभिजीत झा ( अमन श्लोक) ,गीत संतोष पूरी ने लिखा है ,फ़िल्म के डीओपी संदीप गुप्ता व बिनोद शर्मा है।फ़िल्म की एडिटिंग गुलमुहमद के द्वारा की जा रही है ,

फ़िल्म के मुख्य भूमिका में मयंक दुबे है हीरोइन अंजलि सिंह , तथा बृजेश त्रिपाठी , मनोज टाईगर , दिनेश शर्मा , लोटा तिवारी , वंदना शुक्ला , पुष्पा यादव , अभय राय , अनिल कृष्णा , उपेन्द्र यादव ,उमशकर तिवारी ,महेश सिंह ,दिलशाद ,अनुपसिंह आदि अन्य कलाकार नजर आएंगे।फ़िल्म के प्रोडक्शन प्रबंधक अभिषेक दुबे,अमित दुबे,कान्हा दुबे ,मार्ग दर्शन के आर सी ग्रुप के शोभनाथ दुबे, शेष नाथ दुबे ,अखलेश दुबे है फ़िल्म के आर सी मीडिया कार्पोरेशन के बैनर से बनी है ,फ़िल्म के पीआरओ हिमासु यादव ,कुलदीप कुमार चौरसिया, ऋतिक कोशिक तथा ब्रिजेश जयसवाल है ।

Related Articles

Back to top button