एशियाई खेल : भारत ने अब तक जीते पांच पदक, गोल्ड आना बाकी
चीन के हांगझोऊ में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारत को 5 पदक मिल चुके है। भारत का पदकों का खाता तो खुल गया है, गोल्ड मेडल आना बाकी है।
भारतीय प्लेयर्स ने अभी तक 3 रजत पदक और 2 कांस्य पदक जीता है। रोइंग टीम ने 2 रजत और एक कांस्य पदक, एयर राइफल टीम ने रजत पदक देश को दिलाया है।
रमिता ने शूटिंग में देश को पांचवां मेडल दिलाया। वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल में रमिता ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इससे पहले उन्होंने वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।
उनके साथ उस टीम का हिस्सा आशी चौकसी और मेहुली घोष थीं। वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल्स में भी चीन को ही स्वर्ण पदक मिला है। यहां तक कि रजत पदक पर भी चीनी खिलाड़ी का ही कब्जा है।

भारत की पुरुष हॉकी टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में विशाल जीत मिली। भारत ने उज्बेकिस्तान की टीम को 16-0 से हराया। इस मैच में भारत के लिए तीन प्लेयर्स ने हैट्रिक ली।
भारत को दिन का तीसरा मेडल रोइंग टीम ने दिलाया। बाबू लाल यादव और लेख राम ने एक जोड़ी के तौर पर कांस्य पदक अपने नाम किया।
एशियन गेम्स में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच हॉकी मैच खेला गया। ये ग्रुप फेज का मैच है। तीसरे क्वॉर्टर के बाद भारत 12-0 से आगे था। चौथे क्वार्टर में भारत ने चार गोल किए और 16-0 की बढ़त के साथ मैच खत्म किया।
तीसरे क्वॉर्टर के बीच में भारत ने दो गोल किए और इसी क्वॉर्टर के आखिर में भारत ने तीन और गोल दागे और बढ़त को 12-0 कर दिया। दूसरे क्वॉर्टर के शुरुआत में ही भारत ने दो और गोल किए। इसी क्वार्टर में तीसरा, चौथा और पांचवां गोल भी आया और बढ़त को 7-0 से आगे कर दिया।
भारत पहले क्वॉर्टर के शुरुआत में ही पहला गोल किया और बढ़त को 1-0 कर लिया। पहले क्वॉर्टर के आखिर में भारत ने एक और बार गेंद को नेट्स में पहुंचाकर बढ़त को 2-0 किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी पदक पक्का कर लिया है। भारत ने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम को हराया।
ये मैच लो स्कोरिंग था, जिसे भारत ने 8 विकेट से जीता और कम से कम सिल्वर मेडल पर कब्जा करने का काम किया। फाइनल में भारत का सामना किससे होगा, ये अभी तय नहीं है।



