Trending

लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश में इंग्लैंड के प्लेयर्स सबसे आगे


नई दिल्ली : टी 20 क्रिकेट की दुनियाभर में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई टी20 फ्रेंचाइजी प्लेयर्स के साथ लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश कर रही है। इन टी20 फ्रेंचाइजियों में सबसे आगे आईपीएल की फ्रेंचाइजियां हैं, प्लेयर्स में सबसे आगे इंग्लैंड के प्लेयर्स है।

एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार यह समझा जाता है कि बटलर को प्रस्ताव औपचारिक रूप से पेश नहीं हुआ है, और यह स्पष्ट नहीं है कि टी20 विश्व कप विजेता कप्तान इस सौदे को स्वीकार करने के मूड़ में है या नहीं। इस कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें कितनी रकम मिलेगी इसकी भी कोई जानकारी नहीं है, उनकी कमाई की क्षमता को देखते हुए हर साल बटलर को लाखों पाउंड मिल सकते हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि मुंबई इंडियंस तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के सालाना कॉन्ट्रैक्ट करने की तैयारी में है, इस सूची में दूसरा नाम इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान जोस बटलर का जुड़ गया है। बटलर के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स 4 वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट करने की तैयारी में है। बटलर 2018 से इस टीम का आईपीएल में हिस्सा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए ही ओपनिंग करते हुए बटलर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को नई उड़न दी थी।

इससे पहले जब खबर आई थी कि मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर को सालाना कॉन्ट्रैक्ट देने वाली थी तब उन्हें हर साल 10 करोड़ रुपए देने की बात की गई थी। हालांकि प्लेयर्स €को इस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के बाद फ्रेंचाइजियों से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की इजाजत लेनी होगी।

बटलर की बात करें, तो आईपीएल के अलावा वह राजस्थान की फ्रेंचाइजी के लिए SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हैं। राजस्थान रॉयल्स की एक टीम कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी बारबाडोस रॉयल्स के नाम से है, अगर बटलर यह कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं तो वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

बटलर का रिकॉर्ड आईपीएल में अद्भुत रहा है। आईपीएल 2023 में उन्होंने 17 मैचों में 863 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। 96 आईपीएल मैचों में बटलर ने 37.92 की औसत से 3,223 रन बनाए हैं, जिसमें 148.32 की स्ट्राइक-रेट के साथ 5 शतक और 19 अर्द्धशतक भी हैं।

Related Articles

Back to top button