Trending

इकलौता टेस्ट मैच जीती ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम

नई दिल्ली : वुमेंस एशेज सीरीज में एक टेस्ट मैच के बाद तीन-तीन टी20 और वनडे मैच भी खेला जाएगा। इकलौता टेस्ट मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में दमदार आगाज किया है। नॉटिंघम में हुए इकलौते टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों से जीता। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में एश्ले गार्डनर ने आठ विकेट झटके और पूरे टेस्ट मैच में 12 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड ने 137 रनों की पारी खेली थी, एलिस पेरी ने 99 रन बनाए थे। टाहिला मैकग्रा ने 61 रनों का योगदान दिया था। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 463 रन बनाए, टैमी ब्यूमाउंट ने 208 रनों की पारी खेली, कप्तान हीथर नाइट ने 57 और नैट स्काइवर ब्रंट ने 78 रन बनाए। एश्ले गार्डनर ने चार विकेट चटकाए, उन्होंने दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट झटके।

महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब एक ही मैच में दो प्लेयर्स ने 10 या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं। गार्डनर ने दोनों पारियां मिलाकर 12 विकेट चटकाए, वहीं इंग्लैंड की सोफी एक्लिस्टोन ने कुल 10 विकेट चटकाए। एक्लिस्टोन ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 473 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 257 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड को जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड ने पहले 55 रनों तक एक भी विकेट नहीं गंवाया था, अगले 55 रनों तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। 110 रनों पर पांच विकेट से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 178 रनों पर ऑलआउट हो गई। डैनियल वैट ने 54 रनों की पारी खेली।

Related Articles

Back to top button