27 जून को जारी हो सकता है वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल
अक्टूबर- नवंबर में आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत में होगी, हालांकि, इस टूर्नामेंट का का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, जिसे लेकर क्रिकेट फैन्स के मन में कई सवाल हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होगा.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी पांच अक्टूबर से होगी. टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. विश्व कप में कुल 10 टीमें खेलेगी. भारत सहित पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान सहित आठ टीम पक्की हो चुकी है.

बाकी दो टीमों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालीफायर मैच खेलने जा रहे हैं. क्वालीफायर मैच में वेस्टइंडीज और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमें शामिल है, इसके अलावा जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और ओमान जैसी टीमें भी रेस में है. एक क्रिकेट साइट की रिपोर्ट के अनुसार, वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा 27 जून को मुंबई में हो सकती है और इसके लिए एक बड़े इवेंट का आयोजन होगा.
पाकिस्तान के विश्व कप में भाग लेने के सस्पेंस के चलते शेड्यूल को जारी करने में देरी हुई है. पाकिस्तान की टीम ने अभी भी अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है, बीसीसीआई शेड्यूल जारी करने जा रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के मैचों के लिए स्थान में बदलाव की मांग की थी जिसे बीसीसीआई और आईसीसी ने खारिज कर दिया है.



