Trending

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टेनिस टीम की कमान संभालेंगे बोपन्ना

नई दिल्ली : 23 सितम्बर से खेले जाने वाले एशियाई खेलों की टेनिस स्पर्धा में युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना फिर से चीन के हांगझोऊ में भारत की अगुवाई करेंगे। भारतीय टेनिस संघ ने मंगलवार को 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। युकी भांबरी और साकेत माइनेनी भी टीम में हैं।

महिला वर्ग में 2018 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अंकिता रैना के अलावा करमन कौर थांडी, रुतुराज भोंसले सहेजा, वैदेही चौधरी और प्रार्थना थोम्बरे शामिल हैं। सुमित नागल और ससिकुमार मुकुंद एकल में शामिल हैं। 43 वर्षीय बोपन्ना युगल में संभवत: रामकुमार के साथ जोड़ी बनाएंगे।

जकार्ता में 2018 में खेले गए एशियाई खेलों में बोपन्ना ने दिविज शरण के साथ मिलकर युगल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पुरुष एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन ने कांस्य पदक जीता था। रोहित राजपाल पुरुष जबकि अंकिता महिला टीम की कप्तान होंगी।

Related Articles

Back to top button