आदिपुरुष के साथ जोड़ा जाएगा फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से जुडी एक खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया गया कि इसका टीजर आदिपुरुष के साथ अटैच किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर आदिपुरुष के साथ सिनेमाहॉल्स में रिलीज होगा।
फिलहाल टीजर की रिलीज की डेट तय नहीं है, मगर माना जा रहा है कि यह 16 जून के आस पास रहेगी। कुछ खबरों में यह भी बताया गया कि रणवीर की इस फिल्म का टीजर 16 जून को जारी नहीं होगा और यह आदिपुरुष के साथ जोड़ा जाएगा। प्रभास की फिल्म के साथ इसका टीजर जोड़ने के पीछे निर्माता का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है।
वह अपनी फिल्म को फायदा दिलाने के लिए ऐसा कर सकते हैं। इस बीच, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन इस मूवी के टीजर के लिए हरी झंडी दे दी है और माना जा रहा है कि यह एक मिनट 19 सेकेंड्स का होगा।
टीजर के जारी किए जाने से जुड़ी फाइनल डेट अभी नहीं आई है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह रोमैंटिक कॉमेडी फिल्म 28 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी।

पिछले महीने इस फिल्म के पोस्टर जौहर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुए थे, जिनके जारी होने के बाद फैन्स की बेताबी बढ़ गई थी। वो रणवीर-आलिया की जोड़ी को देखने के लिए खासा उत्सुक माने जा रहे हैं।
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष में साउथ के बड़े एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति कृति सेनन मुख्य भूमिका में होंगे और यह फिल्म 16 जून को आएगी।



