द इंडियन व्यू

अभिज्ञान कटियार ने जीता डिजिटल डिटॉक्स शतरंज ओपन, जुनैद अहमद उपविजेता

लखनऊ। शहर के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी अभिज्ञान कटियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीसीबीडब्ल्यू डिजिटल डिटॉक्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट में सितंबर संस्करण का खिताब जीत लिया। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू) द्वारा…

Ragwendra P Singh
September 21, 2026
2 min read
अभिज्ञान कटियार ने जीता डिजिटल डिटॉक्स शतरंज ओपन, जुनैद अहमद उपविजेता

लखनऊ। शहर के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी अभिज्ञान कटियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीसीबीडब्ल्यू डिजिटल डिटॉक्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट में सितंबर संस्करण का खिताब जीत लिया।

चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में मॉडर्न स्कूल, अलीगंज के 11 वर्षीय अभिज्ञान ने शहर के कई अनुभवी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। उन्होंने केके खरे व आरिफ अली को हराया।

अभिज्ञान ने अंतिम राउंड में पूर्व राज्य शतरंज चैंपियन और लखनऊ नगर निगम के स्पोर्ट्स ऑफिसर जुनैद अहमद के खिलाफ ड्रा खेला और सर्वाधिक छह अंक के साथ शीर्ष पर रहे। वहीं जुनैद अहमद 5.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए उपविजेता बने। उन्होंने रविशंकर, अर्जुन सिंह और शनि कुमार सोनी को हराया।

टूर्नामेंट में रविशंकर, सईद अहमद, आरिफ अली और दीप कुमार सिंह 5-5 अंक के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। दीप कुमार सिंह ने अपनी रेटिंग से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ गैर वरीय खिलाड़ी का पुरस्कार भी हासिल किया। सीनियर सिटीजन श्रेणी में केके खरे और इरफान सैयद मोहम्मद चार-चार अंक के साथ संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। वहीं लखनऊ के युवा खिलाड़ी दक्ष मलिक अंडर-16 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेटेड खिलाड़ी रहे।

रेटेड खिलाड़ियों के बीच कई गैर वरीय खिलाड़ियों ने भी अपनी शुरुआती रैंकिंग से बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें साद बख्श सिद्दीकी, निखार सक्सेना, अजेंद्र सिंह और प्रथम नियोगी ने प्रभावित किया। जूनियर वर्ग में शिवम मौर्य ने 6.5 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। ओम मिश्रा और आयुष यादव 6-6 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दीपों की रोशनी से जगमगाया केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट

छोटी दीपावली के अवसर पर शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। यहां हैंडबॉल खिलाड़ियों ने दीये जलाकर, रंगोली बनाकर और मोमबत्तियां सजाकर दीपावली का उत्सव मनाया।

विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत को झटका, स्कीट में दोनों जोड़ियां पदक से चूकीं

भारत का आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा तथा उसकी स्कीट में दोनों मिश्रित जोड़ियां पदक जीतने में विफल रही।

7 विकेट गिरने के बाद तौहीद का ऐतिहासिक धमाका, 242 रन ठोककर तोड़ा मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड

बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय ने अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में तौहीद ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया और फिर इसे दोहरे शतक में बदला.

वैष्णवी-रुतुजा की ऐतिहासिक छलांग, डब्ल्यूटीए टूर के युगल फाइनल में पहली बार पहुंची भारतीय जोड़ी

भारत की वैष्णवी अडकर और रुतुजा भोसले ने डब्ल्यूटीए टूर स्तर के किसी टूर्नामेंट के युगल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया।