Trending

उन्नति, तन्वी और देविका का शानदार प्रदर्शन, किरण जॉर्ज भी अंतिम-8 में

उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा और देविका सिहाग जैसी को उभरती खिलाड़ियों सहित अनुभवी खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने गुरुवार को यहां ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

किरण ने पुरुष एकल में हमवतन थारुन मन्नेपल्ली को महज 32 मिनट में 21-15 21-16 से हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। अब उनका मुकाबला जापान के चौथे वरीय युदाई ओकिमोतो से होगा।

महिला एकल में तीसरी वरीयता प्राप्त उन्नति ने हमवतन तान्या हेमंत को 21-19 21-12 से, तन्वी ने इंडोनेशिया की थलिता रामधनी विरयावान को 21-17, 22-20 से और आठवीं वरीयता प्राप्त देविका ने इंडोनेशिया की नी काडेक ढिंडा अमर्त्य प्रतिवी को 21-16, 21-15 से हराया।

साभार : गूगल

उन्नति और देविका क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी जबकि तन्वी थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त सुपानिडा कटेथोंग से भिड़ेंगी। सीनियर भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय और युवा खिलाड़ी अनमोल खरब हालांकि आगे बढ़ने में नाकाम रहे।

सातवीं वरीयता प्राप्त प्रणय को पुरुष एकल में हांगकांग के जेसन गुनावान से 39 मिनट में 9-21, 19-21 से, जबकि अनमोल को महिला एकल में स्थानीय खिलाड़ी और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त लिन सियांग टी से 10-21, 20-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button