मेनोपॉज के बाद बढ़ गया वजन तो इन टिप्स से करें वेटलास

मेनोपॉज के बाद बढ़ गया वजन तो इन टिप्स से करें वेटलास

महिलाओं को 40-50 की उम्र के बाद पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। इस अवस्था को मेनोपॉज यानि रजोनिवृत्ति कहते हैं। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। असल में, मेनोपॉज के समय कई महिलाओं के शरीर में कई परेशानियां होने लगती है। इस दौरान शरीर में हार्मोनल असंतुलन और मूड स्विंग्स होने के साथ वजन बढऩे की परेशानी भी सताती है। इसके साथ ही इस दौरान शरीर में स्ट्रोजन हार्मोन में गिरावट और नींद पूरी न होने से भी वजन बढऩे लगता है। ऐसे में महिलाएं अपनी डेली डाइट व रुटीन का खास बदलाव करके इस परेशानी से बच सकती है।

चलिए आज हम आपको मेनोरपॉज के दौरान वजन कंट्रोल रखने में कुछ खास टिप्स बताते हैं…

डाइट का रखें ध्यान

मेनोपॉज के दौरान वजन को कंट्रोल करने के लिए अपनी डेली डाइट का खास ध्यान रखें। इसके लिए खाने में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपनी डेली डाइट में अलसी के बीज, हरी सब्जियां, सलाद, दालें, स्प्राउ्स, सूखे मेवे आदि शामिल करें। वहीं शाम के समय भूख लगने पर आप सूखे मेवे या फल और सब्जियों से सलाद बनाकर खा सकती है।

पूरी नींद लें

मेनोपॉज के समय महिलाओं के शरीर में हार्मोनल असंतुलन और मूड स्विंग्स होते हैं। इसके कारण कई महिलाओं को नींद ना आने की समस्या होती है। मगर पूरी नींद ना लेने से वजन बढऩे की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने सोने व जागने का एक पैटर्न तैयार करें। ताकि आपको समय से नींद आए। आप अच्छी नींद लाने के लिए सोने से पहले गर्म पानी से नहाना, किताब पडऩा, गाने सुनना, बॉडी मसाज करवाना आदि उपाय अपना सकती है।

वर्कआउट भी जरूरी

इस दौरान शरीर में सुस्ती, थकान व कमजोरी अधिक महसूस होती है। इसके साथ ही आलस के कारण काम करने का मन नहीं करता है। ऐसे में इससे बचने के लिए रोजाना 20-30 मिनट तक वर्कआउट करें। आप योगा व कोई हल्दी-फुल्की एक्सरसाइज कर सकती है। इसके अलावा रोजाना 30 मिनट सैर करना भी सही रहेगा। इससे मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव होने के साथ दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

डेली डाइट में शामिल करें लो कार्ब फूड

मेनोपॉज दौरान महिलाओं को फिट एंड फाइन रहने के लिए लो कार्ब चीजें खानी चाहिए। इससे वजन कम होने के साथ हैल्दी रहने में मदद मिलती है।

भारी मात्रा में पानी पीएं

इस दौरान शरीर में पानी की कमी ना होने दें। इसलिए रोजाना 7-8 गिलास पानी का सेवन करें। इससे शरीर डिटॉक्स होगा और बीमारियों से बचाव रहेगा।

पानी वाले फलों का करें सेवन

अक्सर कई महिलाएँ बार-बार पानी पीना पसंद नहीं करती है। ऐसे में आप डेली डाइट में पानी से भरपूर फलों का सेवन कर सकती है। इससे आपको डिहाइड्रेशन, हॉट फ्लैशेज जैसी परेशानियों से आराम रहेगा। इसके लिए आप संतरा, अंगूर, तरबूज, मौसमी, खरबूज, ब्लूबेरी, स्ट्राबेरी आदि फलों को खा सकती है।

Related Articles

Back to top button