Trending

भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई पर समझौता:राष्ट्रपति अल नाहयान के साथ बैठक में फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे हैं। अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।

UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की।

भारत हर हालात में UAE के साथ खड़ा है : पीएम मोदी

मोदी ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि UAE को जिस तरह निशाना बनाया गया, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। मोदी ने राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए UAE की ओर से उठाए गए कदमों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में UAE में रह रहे भारतीय समुदाय की जिस तरह देखभाल की गई, वह सराहनीय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत में कहा कि भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ मजबूती से खड़ा है। भारत संयुक्त अरब अमीरात को अपने एक्सटेंडेड नेबर ( विस्तारित पड़ोसी) का दर्जा दे चुका है और उसके साथ मजबूत सामरिक साझेदारी के तहत बढ़ रहा है। जिसमें असैन्य नाभिकीय सहयोग, आतंकवाद निरोधक सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा विशेष रूप से शामिल है।पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने कहा कि भारत और UAE के रिश्ते बेहद मजबूत हैं। उन्होंने UAE को अपना “दूसरा घर” बताते हुए गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा, “मैं इस शानदार स्वागत के लिए दिल से आभार जताता हूं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है।पीएम मोदी ने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।

गौरतलब है कि UAE ने हाल ही में दुनिया के बड़े तेल निर्यातक देशों के संगठन OPEC छोड़ने का ऐलान किया है। UAE ने 2027 तक अपना क्रूड ऑयल उत्पादन बढ़ाकर 50 लाख बैरल प्रतिदिन करने की योजना बनाई है। ऐसे में भारतीय कंपनियों और UAE की कंपनियों के बीच लंबी अवधि के ऊर्जा समझौतों पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि UAE एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों द्वारा उनके विमान को एस्कॉर्ट किया जाना भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है।

पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति की मौजूदगी में कई समझौते पर हुए हस्ताक्षर :

PM मोदी और UAE राष्ट्रपति अल नाहयान की मौजूदगी में भारत और UAE के बीच कई अहम MoU और समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। भारत और UAE के बीच LPG सप्लाई से जुड़ा अहम समझौता भी हुआ है। समझौते रक्षा, ऊर्जा, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग से जुड़े हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी के फ्रेमवर्क पर समझौता हुआ। स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी MoU साइन किया गया। वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने को लेकर दोनों देशों ने MoU पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की।

गल्फ देशों में UAE को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है भारत :

UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। इसमें UAE ने भारत से 2 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट किया है। भारत का UAE के साथ वित्तीय घाटा है। यानी भारत UAE से आयात ज्यादा करता है और निर्यात कम।

भारत ने वित्तवर्ष 2022-23 में UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया है। भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था। भारत, UAE को पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वेलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स एक्सपोर्ट करता है।

वहीं UAE को भारत के प्रमुख एक्सपोर्ट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वैलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button