Trending
एंड्रिक के शानदार प्रदर्शन से लियोन की जीत, पीएसजी को 2-1 से हराया
ब्राजील के फॉरवर्ड एंड्रिक ने एक गोल किया और एक गोल करने में सहायता भी दी, जिसकी बदौलत लियोन ने शीर्ष पर मौजूद पेरिस सेंट जर्मेन को 2-1 से हराया।
इस जीत के साथ लियोन ने फ्रांसीसी फुटबॉल प्रतियोगिता लीग 1 में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है और चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया है।
पीएसजी की इस सत्र में लीग में यह पांचवीं हार है, जिससे दूसरे स्थान पर मौजूद लेंस की खिताब जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पीएसजी अब लेंस से केवल एक अंक आगे है, हालांकि उसने एक मैच कम खेला है।

अंक तालिका की बात करें तो पीएसजी के 28 मैचों में 63 अंक हैं, जबकि लेंस के 29 मैचों में 62 अंक हैं। वहीं, लियोन के 30 मैचों में 54 अंक हैं।



