Trending

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजकोट एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में की शिरकत 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुजरात के राजकोट स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। एम्स राजकोट के पहले बैच के लगभग 50 विदयार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी इस समारोह में उपस्थित थीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर के लोक भवन में आयोजित सामाजिक समरसता महोत्सव में भाग लेंगी। इसके बाद, वे गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

Aआपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 दिसंबर, 2020 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकोट, गुजरात में एम्स की आधारशिला रखी थी । गुजरात के राज्यपाल, गुजरात के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्‍य मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस परियोजना के लिए 201 एकड़ भूमि आवंटित की गई । इस परियोजना की अनुमानित लागत 1195 करोड़ रूपये थी । इस परियोजना का कार्य 2022 के मध्य तक पूरा होने का लक्ष्य किया गया था । 750 बेड वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल में 30 बेड का आयुष ब्लॉक भी है । इसमें एमबीबीएस की 125 सीटें और नर्सिंग की 60 सीटें हैं।

Related Articles

Back to top button