Trending

महिला टी-20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: जॉर्जिया वॉल नंबर-1, स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर खिसकीं

आईसीसी ने वुमेंस टी20आई रैंकिंग जारी की है। नई रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आईसीसी ने जो लेटेस्ट रैंकिंग जारी की है, उसमें नई नंबर वन बल्लेबाज और नई नंबर वन ऑलराउंडर देखने को मिली है।

जॉर्जिया वॉल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नंबर वन का ताज अपने सिर पर सजाया है, जबकि ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में अमेलिया केर नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान हो गई हैं। इसके अलावा और भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल ने अपनी हमवतन बेथ मूनी को पीछे छोड़ा है। इतना ही नहीं, जॉर्जिया वॉल ने 8 पायदानों की छलांग लगाई है, जिससे भारतीय स्टार स्मृति मंधाना भी दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। बेथ मूनी दूसरे नंबर पर खिसक गई हैं। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में अमेलिया केर ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज अभी तक पहले स्थान पर थीं, लेकिन अब वे दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं।

साभार : गूगल

गेंदबाजी की रैंकिंग में टॉप 5 में एक बदलाव देखने को मिला है। रेणुका सिंह ठाकुर छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। आईसीसी वुमेंस टी20 रैंकिंग्स में बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप 5 में सबसे ऊपर जॉर्जिया वॉल, दूसरे स्थान पर बेथ मूनी, तीसरे स्थान पर स्मृति मंधाना, चौथे नंबर पर हीली मैथ्यूज और पांचवें नंबर पर लॉरा वॉलवार्ट हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो शीर्ष पर सादिया इकबाल हैं, जबकि दूसरे स्थान पर सोफी एक्लेस्टोन हैं। तीसरे पायदान पर दीप्ति शर्मा, चौथे नंबर पर लॉरेन बेल और पांचवें पायदान पर रेणुका सिंह ठाकुर हैं। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग पर नजर डालें तो शीर्ष पर अमेलिया केर हैं। दूसरे पायदान पर हीली मैथ्यूज, तीसरे पर दीप्ति शर्मा, चौथे पर एश्ली गार्डनर और चमारी अट्टापट्टू पांचवें नंबर पर हैं।

Related Articles

Back to top button