Trending

पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत, लेकिन श्रेयस अय्यर के लिए मैच बना मुश्किल

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अपना पहला मैच जीत के साथ शुरू किया, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा। एक तरफ टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की, वहीं दूसरी तरफ अय्यर पर धीमे ओवर रेट के कारण जुर्माना भी लगाया गया और उन्हें मैच के दौरान चोट का सामना भी करना पड़ा।

आईपीएल के नियमों के तहत श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। लीग के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह उनकी टीम का इस सीजन का पहला ओवर-रेट उल्लंघन था, जो आर्टिकल 2.22 के अंतर्गत आता है। इसलिए कप्तान पर यह न्यूनतम जुर्माना लगाया गया।

मैच के दौरान एक चिंताजनक पल तब आया जब नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े अय्यर की दाईं कलाई पर कूपर कोनोली का जोरदार शॉट आकर लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि वह तुरंत क्रीज पर ही लेट गए। हालांकि मेडिकल टीम के उपचार के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और जल्दी आउट हो गए।

साभार : गूगल

अगर मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और गुजरात टाइटंस को 162 रन पर रोक दिया। जीटी से कप्तान शुभमन गिल ने 39 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 38 रन जोड़े। ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन की तेज पारी खेली।

पंजाब की गेंदबाजी में विजय कुमार वैशाक ने 3 विकेट झटके, युजवेंद्र चहल को 2 सफलता मिली और मार्को जानसेन ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 165 रन बनाते हुए 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के हीरो रहे कूपर कोनोली, जिन्होंने नाबाद 72 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। गुजरात की गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा, आशुतोष शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

Related Articles

Back to top button