Trending

लाहौर कलंदर्स में सुरक्षा उल्लंघन: शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा विवाद में

पाकिस्तान सुपर लीग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, जब लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी और विदेशी खिलाड़ी सिकंदर रजा प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में घिरते नजर आए।

रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के उस पांच सितारा होटल में, जहां पीएसएल की आठों टीमें ठहरी हुई हैं, सुरक्षा नियमों को लेकर सख्ती के बावजूद गंभीर चूक सामने आई। लाहौर डीआईजी (ऑपरेशंस) मोहम्मद फैसल ने पीएसएल सीईओ को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पहले से चेतावनी और स्पष्ट मनाही के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया।

बताया गया कि सिकंदर रजा के आठवें माले पर स्थित कमरे में रात करीब डेढ़ बजे तक चार मेहमान मौजूद रहे। इससे पहले लाहौर कलंदर्स के मीडिया अधिकारी ने रात 10:35 बजे तक और फिर 11 बजे तक मेहमानों को रुकने की अनुमति मांगी थी, लेकिन दोनों बार सुरक्षा कारणों से इसे खारिज कर दिया गया।

साभार : गूगल

मामला यहीं नहीं रुका—टीम के मालिक ने भी पीएसएल सीईओ सलमान नसीर से इसी तरह की अनुमति लेने की कोशिश की, जिसे फिर से सुरक्षा कारणों के चलते अस्वीकार कर दिया गया। इसके बावजूद चार मेहमान कमरे में पहुंचे और देर रात तक ठहरे रहे।

Related Articles

Back to top button