Trending

लखनऊ जूनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल दो अप्रैल को

लखनऊ। 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल 2 अप्रैल, 2026 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण के अनुसार ट्रायल अंडर-20 पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों का जन्म 26-04-2006 से 27-04-2008 के मध्य होना चाहिए।

साभार : गूगल

बीआर वरुण ने बताया कि 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन प्रयागराज में 8-9 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9415027942 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button